
जगन्नाथपुर में सड़क हादसा: टेम्पो को सामने से आता देख स्कूटी सवारों का बिगड़ा संतुलन, दो बुजुर्ग घायल
जगन्नाथपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों जलडीहा में फुटबॉल मैच देखने जा रहे थे। इसी दौरान तोड़गहातु पाटक के सामने जैतगढ़ की ओर से आ रहे एक टेम्पो को देखकर स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। मिली जानकारी के अनुसार, मोगरा निवासी बुधराम पूर्ति (60 वर्ष) और जगन्नाथपुर निवासी रघुनाथ नायक (65 वर्ष) रविवार को स्कूटी से






















































